फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Canteen closed for four days in BU after controversy

Jhansi News: विवाद के बाद बीयू में चार दिन के लिए कैंटीन बंद

Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Canteen closed for four days in BU after controversy
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों और छात्राओं के बीच हुए विवाद के बाद चार दिन के लिए कैंटीन बंद कर दी गई है। सोमवार को प्रॉक्टर ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए। इस दौरान दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई।

बीयू में शनिवार को कैंटीन में स्टूल उठाने को लेकर विधि विभाग के छात्रों का फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं के साथ विवाद हो गया था। छात्राओं ने विभागीय शिक्षिका को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि छात्रों ने उन्हें धमकाया है। इस मामले में कैंटीन संचालक और छात्रों के बीच भी विवाद हो गया था। कैंटीन संचालक ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस बुला ली। वहीं, छात्रों ने प्रॉक्टर को शिकायती पत्र देकर कैंटीन संचालक पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोमवार को इस मामले में प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की गलती बताई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि विवाद के बाद चार दिन के लिए कैंटीन बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed