फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Candidates reached the examination center at 7a.m.

बीएड : परीक्षा केंद्र पर सुबह सात बजे से पहुंचे परीक्षार्थी

Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Candidates reached the examination center at 7a.m.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू के परीक्षा भवन में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बने सात केंद्रों पर झांसी, ललितपुर, महोबा, राठ के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की। सुबह की पाली में 3387 अभ्यर्थियों में से 524 तो दूसरी पाली में 519 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा भवन परिसर में सुबह सात बजे से पड़ोसी जिलों के परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। आठ बजे परिसर में प्रवेश कराया गया और 8.30 बजे से जांच के बाद कक्ष में प्रवेश मिला। बताते हैं कि पहली पाली में ब्लॉक ए में 93, ब्लॉक बी में 75, ब्लॉक सी में 79, ब्लॉक डी में 72, ब्लॉक ई में 66, ब्लॉक एफ में 69 व ब्लॉक जी में 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई परीक्षा में क्रमश: 92, 74, 78, 72, 66, 69, 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




पहली व दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले रहे। उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान का पेपर काफी अच्छा रहा। परीक्षार्थियों का कहना था कि संविधान संशोधन से संबंधित करीब नौ सवाल आए। दूसरी पाली में विषय संबंधी पेपर में प्रश्न सरल थे मगर घुमाकर पूछे गए। इस वजह से उत्तर देने से पहले सोचने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed