फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Campaign launched against illegal vendors, 6 caught selling goods in trains

Jhansi News: अवैध वेंडरों के खिलाफ चला अभियान, ट्रेनों में सामान बेचते 6 पकड़े

Wed, 27 Aug 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched against illegal vendors, 6 caught selling goods in trains

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ मंगलवार को झांसी मंडल में अभियान चलाया गया। ट्रेनों और स्टेशनों पर धरपकड़ करने से अवैध वेंडरों में खलबली मच गई। छह वेंडरों को रेलवे की टीम ने पकड़कर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया।




झांसी क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडर सक्रिय हैं। वह अनाधिकृत तरीके से ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सामान बेच रहे हैं। गुटका, पान, तंबाकू जैसे निषेध सामान भी बेच रहे हैं। इस खबर को अमर उजाला ने 25 अगस्त के अंक में ‘ट्रेनों में वेंडर बेच रहे अवैध सामग्री’ शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद मंगलवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में वेंडरों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में वाणिज्य विभाग की टीम में शामिल कैटरिंग इंस्पेक्टर एवं वाणिज्य निरीक्षक ने झांसी, ग्वालियर, उरई एवं एट स्टेशनों सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच की। टीम को देखकर वेंडर भाग निकले, लेकिन छह को पकड़ लिया गया। वरिष्ठ रेल प्रबंधक अमन वर्मा ने कहा कि यात्री केवल अधिकृत कैटरिंग सेवाओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed