फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Camp organized in 26 branches of eight banks

आठ बैंकों की 26 शाखाओं में शिविर लगाकर दिलाया योजना का लाभ

Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Camp organized in 26 branches of eight banks
झांसी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके तहत जिले के आठ बैंकों की 26 शाखाओं में कैंप लगाकर 532 आवेदनों की कागजी कार्रवाई को पूरा कर स्वीकृति को प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान छोटा कारोबार करने वाले लोगों को व्यवसाय पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को शुरू किया गया था। योजना के तहत रेहड़ी, पटरी, मजदूर, फेरी, स्ट्रीट वेंडर सहित छोटा व्यवसाय करने वाले लोेगों के लिए दस हजार के ऋण की व्यवस्था की गई थी। योजना के तहत 12642 का लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें लगभग पंद्रह हजार से अधिक ने आवेदन किए थे। अब तक 8225 को योजना का लाभ मिल गया है। जिसमें 4417 लोग लाभ से वंचित हैं। योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक व इंडियन बैंक की 26 शाखाओं में शिविर लगाकर कागजी कार्रवाई को पूरा कर लोन को स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर मिशन प्रबंधक मोहम्मद हारिस ने बताया कि आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। बुधवार को आठ बैंकों की 26 शाखाओं में शिविर लगाकर ऋण स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed