फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Camety bayan file two party

Jhansi News: दोनों पक्षों के आज से बयान दर्ज करेगी कमेटी

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Camety bayan file two party
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रैगिंग के विरोध में हुए बवाल की जांच कर रहा कुलानुशासक मंडल दोनों गुटों के छात्रों के बयान सोमवार से दर्ज करेगा। दोषी मिलने के बाद छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शनिवार देर शाम हॉस्टल का निरीक्षण करने वाली कमेटी भी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी।
विज्ञापन

बीयू में जूनियर छात्रों की रैगिंग के विरोध बुधवार को छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में कई घायल हुए तो कइयों के सिर फट गए थे। इस मामले में चार छात्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। साथ ही पांच छात्रों को हॉस्टल और कैंपस से दो महीने के लिए निष्कासित भी किया जा चुका है। तीन छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए गए हैं। कुलानुशासक मंडल पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। बताया गया कि अब सोमवार को दोनों पक्षों के छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद कमेटी को दोनों गुटों में जो-जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। वहीं, कुलपति ने अब हर सप्ताह हॉस्टल का अलग-अलग टीमों से निरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसकी शुरूआत शनिवार से हो चुकी है। अब कमेटी भी छात्रों से बातचीत के आधार पर तैयार रिपोर्ट कुलपति को देगी।
विज्ञापन

छात्रों पर हुई कार्रवाई, शिक्षकों को बचा रहे
बवाल प्रकरण में छात्रों के अलावा शिक्षकों की भी गलती सामने आई है। मगर बीयू प्रशासन ने छात्रों पर तो कार्रवाई कर दी। मगर शिक्षकों को बचाने में सभी जुटे हुए हैं। बीयू में कुछ शिक्षक अधिकारियों को दिनभर घेरकर बैठे रहते हैं। ये शिक्षक अपने क्लास में भी पढ़ाने नहीं जाते हैं। बीयू अधिकारी भी ऐसे शिक्षकों को क्लास पढ़ाने नहीं भेजते हैं। ये ही शिक्षक अपने चहेतों को ज्यादातर कमेटियों में डलवाते और हॉस्टल का वार्डन बनवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed