फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Called son black, father-in-law beaten on reprimand, died

Jhansi News: बेटे को कहा काला, उलाहना पर ससुर को पीटा, मौत

Thu, 03 Oct 2024 07:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Called son black, father-in-law beaten on reprimand, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पति के काले रंग को लेकर पत्नी अक्सर ताना मारती थी। यह बात उसके ससुर को नागवार गुजरी। इसका उलाहना लेकर वह बहू के मायके जा पहुंचा। आरोप है उसके साथ मायके वालों ने जमकर मारपीट की। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
निवाड़ी के सेंधरी थाना के ढिमरपुरा गांव निवासी हरवेंद्र की छह साल पहले सकरार के जावन गांव निवासी आरती से शादी हुई थी। परिजन का कहना है हरवेंद्र का रंग दबा हुआ है जबकि आरती का रंग साफ है। इस वजह से आरती अक्सर हरवेंद्र को ताना मारती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। ससुर सूटी रायकवार (64) पुत्र छक्की बहू की शिकायत लेकर 29 सितंबर को उसके मायके जावन गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। हरवेंद्र के परिजन का आरोप है आरती के परिजन ने बुजुर्ग सूटी पर लाठी-डंडों से हमला किया। इससे उनको गंभीर चोट आ गई। हालांकि उनको गंभीर हाल में मायके पक्ष के लोगों ने ही गढ़कुंढार के पास क्लीनिक में भर्ती कराया था। भर्ती कराने के बाद वह लोग भाग निकले। सूचना पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। उनके पहुंचने पर सूटी की हालत नाजुक थी। उपचार के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अमिराम सिंह का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार के लोग बहू के मायके वालों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं लेकिन, कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

बुजुर्ग के शरीर की टूटी मिली 10 पसलियां, सिर में भी गहरी चोट

पोस्टमॉर्टम कराने पर बुजुर्ग के शरीर की कुल 10 पसलियां टूटी मिलीं जबकि सिर में भी चोट के निशान मिले। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में मालूम चला कि सूटी को गिरने की वजह से चोट आई लेकिन, सिर्फ गिरने से इतनी गहरी चोट कैसे आई, इसका जवाब नहीं मिल सका। थाना प्रभारी अमिराम सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed