फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   calf not bye any free of cost

बछड़ों को तो कोई मुफ्त में नहीं लेता

Mon, 19 Nov 2018 12:56 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 19 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
calf not bye any free of cost
cow calf - फोटो : demo
मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केबी राजू ने रविवार को राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र भरारी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों में दूध, बछड़ों का बाजारू मूल्य और किसानोें के बीच उनकी अहमियत के बारे में कर्मचारियों से बातचीत की। बताया गया कि बछड़ों को बाजार में कोई मुफ्त में भी नहीं खरीद रहा है। यही कारण है कि छुट्टा जानवरों की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान को मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केबी राजू ने भरारी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से जानना चाहा कि गायों के बछड़ों की क्या अहमियत है। किसानों का इनके प्रति क्या रुझान है। बाजार में यदि बछड़े को बेचा जाए तो किसान कितनी कीमत लगाते हैं। स्टाफ ने बताया कि बछड़े को यदि बेचने जाओ को मुफ्त में भी कोई खरीदार नहीं मिलता है। जबकि, बछड़ा चार साल में तैयार होता है। उन्होंने पूछा कि थारपरकर नस्ल का यदि बछड़ा हो तो उसकी क्या अहमियत रहेगी। इस पर जवाब मिला कि बछड़े की कोई कीमत नहीं है, क्योंकि किसान अब खेती ट्रैक्टर से करते हैं। इसलिए बछड़ों में उनका रुझान नहीं है। यदि बछड़ों की नीलामी भी करते हैं तो कोई ग्राहक नहीं आता।
विज्ञापन

उन्होंने सैक्स सीमन (कृत्रिम गर्भाधान) से बछिया नस्ल को बढ़ावा देने के बारे में भी पूछा। सभी ने सकारात्मक जवाब दिया। पूछा कि गाय कितना दूध देती है, तो बताया कि 14 से 15 लीटर तक। उन्होंने पूछा कि बछिया की कितनी मांग है और अच्छी नस्ल की गाय कितनी कीमत में बिकेगी। बताया गया कि 30 से 40 हजार रुपये तक मिल सकते हैं। गायों के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार जालौन के एट फार्म के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर उपनिदेशक, अपर निदेशक पशु पालन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed