फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   CA did not return even on the third day, hospitalized

Income Tax: घनाराम ग्रुप व उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, नहीं लौटा सीए

Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

आयकर विभाग की टीमें बुधवार की सुबह छह से सात बजे के बीच बिल्डरों के घरों, ऑफिसों में पहुंची थीं। इसी बीच एक टीम ने सीए दिनेश सेठी के जानकीपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर भी दस्तक दी थी। उस समय सीए मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य झांसी से बाहर थे।

विज्ञापन
CA did not return even on the third day, hospitalized
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

घनाराम ग्रुप और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन शुक्रवार को भी लगातार जारी रही। हालांकि, इन सभी के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जा रहे चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर में आयकर की जांच नहीं हो पाई। इस बीच सामने आया कि सीए गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। ऐसे में आयकर विभाग की टीम ने अपने हेडक्वार्टर से उनके घर के ताले तोड़कर जांच की परमीशन मांगी है।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीमें बुधवार की सुबह छह से सात बजे के बीच बिल्डरों के घरों, ऑफिसों में पहुंची थीं। इसी बीच एक टीम ने सीए दिनेश सेठी के जानकीपुरम कॉलोनी स्थित आवास पर भी दस्तक दी थी। उस समय सीए मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य झांसी से बाहर थे। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम के घर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद सीए मॉर्निंग वॉक से वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके शिवपुरी और बाद में लखनऊ में होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


जबकि, आयकर विभाग की टीम ने उन्हें फोन कर बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। शुक्रवार की आयकर विभाग को सूचना मिली कि सीए दिनेश सेठी की सेहत ठीक नहीं है। इलाज के लिए वे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, आयकर विभाग की टीम बुधवार से ही उनके घर के बरामदे में डेरा डाले हुए है। आयकर कर्मी रात में भी उसी बरामदे में रात गुजारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग की कार्रवाई की कड़ी में चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डरों का लेखा-जोखा सीए के पास मौजूद है। सीए की जांच से बिल्डरों से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग आयकर के हाथ लगने की संभावना जताई जा रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए अब आयकर विभाग ने अपने हेड क्वार्टर से सीए के घर का ताला तोड़कर अंदर जांच करने की स्वीकृति मांगी है। हालांकि, ये अब तक मिली नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि परमीशन मिलने के बाद शनिवार को सीए के घर का ताला तोड़कर टीम अंदर दाखिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed