फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   By cheating a friend, the young man made a loss of one lakh

झांसी : दोस्त को धोखा देकर युवक ने लगाई एक लाख की चपत

Tue, 14 Sep 2021 12:28 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 12:28 PM IST
सार

अपने दोस्त के संग धोखाधड़ी करके युवक ने उसके खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
By cheating a friend, the young man made a loss of one lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने का एक नया मामला सामने आया हैँ। दोस्त के संग धोखाधड़ी करके युवक ने उसके खाते से करीब एक लाख रुपये की रकम उड़ा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ क्राइम मनीष सोनकर ने बताया कि बीटेक छात्र आदित्य प्रताप सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके खाते से एक लाख रुपये फर्जी एकांउट में ट्रांसफर कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पड़ताल में सामने आया कि आदित्य के मोबाइल नंबर से यूपीआई आईडी एक्टिवेट की गई। पड़ताल में मालूम चला कि दतिया निवासी छोटू उर्फ राकेश (22) ने यह पैसा ट्रांसफर किया।
विज्ञापन


पुलिस छोटू की तलाश में जुट गई। सोमवार को छोटू के भोजला हाइवे ब्रिज के पास मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छोटू को घेरकर पकड़ लिया। उसके साथ दतिया निवासी प्रदीप (21) भी पकड़ा गया। पूछताछ में छोटू ने पुलिस को बताया कि आदित्य के पास काफी पैसा होने की बात मालूम चलने पर उसने आदित्य से दोस्ती करी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद उसके पिता ने भी आदित्य के खाते में रकम भेजी थी। एक दिन मौका देखकर उसने आदित्य का सिम बदल दिया। उसी का इस्तेमाल करके छोटू ने फर्जी यूपीआई आईडी बनाई। प्रदीप की मदद से छोटू ने आदित्य के खाते से 1.01 लाख रुपये अपने बैंक एकांउट में ट्रांसफर कर लिया हालांकि पुलिस ने यह साफ नहीं किया कि छोटू को आदित्य के बैंक खातों की सारी डिटेल्स कैसे हाथ आई। मोबाइल सिम बदलने जाने का अंदेशा आदित्य को तुरंत क्यूं नहीं हुआ।


पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन समेत 2150 रुपये नकद बरामद किए हैं। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed