फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   businessman died under suspicious circumstances in Jhansi

Jhansi: घर के बाहर लहूलुहान मिला कारोबारी का शव, बुलेट पर सवार होकर दोस्त के साथ गया था बाहर

Wed, 11 Oct 2023 07:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

झांसी में एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी का उसके घर के सामने शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
 

विज्ञापन
businessman died under suspicious circumstances in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कारोबारी का शव उसके  घर के बाहर खून से लथपथ हाल में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार रात अपने दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर निकले थे। उनके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के  परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित रखवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिरगांव थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी रोड निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा (55) पुत्र गणेश अपने बेटे मानवेंद्र के साथ मिलकर प्रॉपटी डीलिंग का काम करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे धर्मेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर बाहर निकले थे। रात भर वह लौटकर घर नहीं आए। बुधवार सुबह घर की महिलाएं बाहर झाड़ू लगा रही थी। उसी समय दरवाजे से करीब बीस मीटर दूरी पर धर्मेंद्र की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। यह देखकर महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर चिरगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र के सिर, मुंह और पेट पर चोट के निशान थे। पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिकस, पूछताछ में पता चला है कि धर्मेंद्र शराब पीने के आदी थे। रात में वह शराब पीने के बाद बाहर निकले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनके मौत की वजह साफ होगी। मामले की छानबीन कराई जा रही है। जिसके साथ वह बाहर निकले थे, उससे भी पूछताछ की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र के भतीजे महेश समेत अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुआ, उसमें हत्या की आशंका है। परिवार में धर्मेंद्र की पत्नी हीरा देवी समेत एक बेटा एवं एक बेटी हैं। दोनों की वह शादी कर चुके। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed