फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU's website is becoming a hindrance in the admission process

Jhansi News: प्रवेश प्रक्रिया में बाधा बन रही बीयू की वेबसाइट

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
BU's website is becoming a hindrance in the admission process
- किसी की काउंसलिंग अधूरी तो किसी की फीस नहीं हो पाई जमा
विज्ञापन

- मंगलवार को पूरे दिन वेबसाइट रही ठप, विद्यार्थी होते रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट ठप रहने से विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वेबसाइट के काम न करने से विद्यार्थियों की काउंसलिंग नहीं हो सकी। किसी के प्रमाणपत्र अपलोड नहीं हो सके, तो किसी की फीस जमा नहीं हो सकी। वहीं बीयू अफसर वेबसाइट की दिक्कत को दूर कराने में लगे रहे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 21 जुलाई से विभिन्न पाठ्यक्रमाें में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। कोरोना काल से बीयू ने काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई थी। लेकिन काउंसलिंग प्रक्रिया में वेबसाइट हर बार बाधा बनती है। मंगलवार को 20 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होनी थी। लेकिन सुबह से ही वेबसाइट ठप थी, इसके चलते विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन ही नहीं कर पाए। वहीं कई पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग की मंगलवार को अंतिम तिथि थी, लेकिन वेबसाइट ठप होने के कारण उनके आवेदन और फीस आदि जमा नहीं हो पाए। बीयू की तकनीकी टीम पूरा दिन वेबसाइट को सही करने में लगी रही, लेकिन देर शाम तक भी वेबसाइट सही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों बीयू प्रशासन नैक टीम के विजिट के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है लेकिन तकनीकी सुधार नहीं करवा पा रहा है। तकनीकी सुविधा के मामले बीयू प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। क्योंकि पिछले दो माह से बीयू की वेबसाइट आए दिन ठप हो जाती है, प्रवेश की जानकारी से लेकर प्रवेश परीक्षा के फार्म और अब काउंसलिंग के लिए आवेदक परेशान हो रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने तो दूसरे विवि में प्रवेश भी ले लिया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह के अनुसार लोड ज्यादा होने के कारण यह समस्या आ जाती है, इसे सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed