फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bus stand

यूपी की बसों को मध्यप्रदेश ने लौटाया, सात मई तक प्रवेश बंद

Fri, 30 Apr 2021 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
bus stand
झांसी। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते मध्य प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश की बसों का राज्य में सात मई तक प्रवेश बंद कर दिया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को झांसी से मध्यप्रदेश की ओर गईं बसों को मप्र की सीमा से लौटा दिया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उधर, मप्र शासन की ओर से अचानक किए गए आदेश को लेकर बस संचालकों में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद बसों का संचालन बंद होने से बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्री अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

मप्र की अधिकतर सीमा झांसी से लगी हुई है। झांसी से मध्यप्रदेश के दतिया, उन्नाव बालाजी, भांडेर, ओरछा, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी के लिए करीब 300 बसों का संचालन किया जाता है। बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते मप्र शासन ने उत्तर प्रदेश राज्य की बसों का मप्र में सात मई तक प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। इस दौरान झांसी से मप्र के विभिन्न जिलों के लिए गईं करीब 60 बसों को बॉर्डर पर रोक लिया गया। बस चालकों को आदेश की जानकारी देकर बसों को वापस कर दिया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीमा क्षेत्र के आसपास जाने वाले यात्री पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। जिन्हें लंबी दूरी तक जाना था, उन्हें मजबूरन लौटना पड़ा। वहीं झांसी के बस संचालकों को जब आदेश की जानकारी हुई तो उन्होंने बसों का संचालन बंद कर दिया। इसके चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। तेज धूप में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का इंतजाम करते दिखे। इसके अलावा मप्र जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसों के लिए दिक्कत
मध्य प्रदेश के लिए बसों का संचालन बंद होने से सबसे अधिक परेशानी लंबी दूरी के लिए चलने वाली बसों के यात्रियों को होगी। दरअसल, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, कोटा की ओर से जाने के लिए झांसी में गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर से बसें आती हैं। प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप यादव बताते हैं कि मप्र से बसों को लौटा दिया गया। बस संचालन ठप होने से नुकसान हो रहा है। वहीं जो यात्री बाहरी जिलों से आ रहे हैं, उनके लिए झांसी में बड़ी दिक्कत होगी। मप्र शासन को पहले सूचना देकर तब बसों का संचालन बंद करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed