फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU's entrance exam will be held on July 16 in five districts

Jhansi News: पांच जिलों में 16 जुलाई को होगी बीयू की प्रवेश परीक्षा

Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
BU's entrance exam will be held on July 16 in five districts
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 42 पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे सफल परीक्षार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा बीयू पांच जिलों में आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है।
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन जमा किए गए हैं। वहीं, आठ जुलाई तक विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। बीयू प्रशासन कुल 42 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसी 16 जुलाई को झांसी, प्रयागराज, कानपुर, छतरपुर और ग्वालियर में प्रवेश परीक्षा होगी। लखनऊ में भी परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीयू में प्रवेश के लिए अब तक लगभग सात हजार आवेदन आ चुके हैं। 12 जुलाई से परीक्षार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 18 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। समन्वयक एसपी सिंह ने बताया परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित होनी है, इसके लिए बीयू की तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न
100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की यह परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रवेश परीक्षा तीन पालियों सुबह 9 से 11, दोपहर 1 से 3 और शाम 4 से 6 बजे के बीच होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा रहे हैं। वहीं परीक्षार्थियों के आवेदन के अनुसार अन्य जिलों में भी परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed