फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bus accident near Bagwantpura

भगवंतपुरा के पास सवारियों से भरी बस पलटी

Sat, 10 Oct 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bus accident near Bagwantpura
भगवंतपुरा पर पलटी बस। - फोटो : REPORTERS
झांसी। बस स्टैंड से सवारियां लेकर मऊरानीपुर जा रही बस भगवंतपुरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में एक महिला समेत चार सवारियां घायल हो गईं। गनीमत रही कि कोई भी सवारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एक प्राइवेट बस सवारियां लेकर झांसी से मऊरानीपुर जा रही थी। बस जब भगवंतपुरा से ओरछा तिगैला की तरफ बढ़ रही थी, तभी अनियंत्रित होकर झाड़ियों में पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक व परिचालक मौके से भाग गए। सवारियों ने एक दूसरे की मदद कर खुद को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना में एक महिला समेत चार सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों से अस्पताल चलने को कहा, लेकिन चोट अधिक न होने के कारण उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। बाद में दूसरे वाहनों से सवारियां गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

इधर, दुर्घटना की खबर मिलने पर मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक विभाग में घायलों को भर्ती करने के लिए इंतजाम कर लिए थे। इस मामले में सदर बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व्यास ने बताया कि घायल सवारियों को हल्की चोटें आई थीं। इस कारण उन्होंने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed