फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU's 31 courses entrance exam tomorrow

Jhansi News: बीयू के 31 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कल

Sat, 15 Jul 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 15 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
BU's 31 courses entrance exam tomorrow
- बीयू परीक्षा भवन, प्रयागराज, लखनऊ, छतरपुर, ग्वालियर और कानपुर के केंद्रों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

-छह केंद्रों पर 7500 परीक्षार्थी शामिल होंगे, केंद्रों में भेजे जाएंगे पर्यवेक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीयू परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई को प्रदेश में छह परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्रों के केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक तय कर लिए गए हैं। परीक्षा में 7500 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक और परास्नातक के 31 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। यह प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई को झांसी में बीयू के परीक्षा भवन में, प्रयागराज में ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में होगी। इसके अलावा लखनऊ के लखनऊ लॉ कॉलेज में, छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में, ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में और कानपुर में एसजे महाविद्यालय रमईपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में इंजीनियर बृजेंद्र शुक्ला, लखनऊ में डॉ. धीरेंद्र सिंह यादव, छतरपुर में डॉ. धर्मेंद्र बादल, ग्वालियर में डॉ. ऋषि सक्सेना, कानपुर में डॉ. धर्मेंद्र आर्य को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाए हर कॉलेज के निदेशक को केंद्र का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाना होगा।
समन्वयक डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed