फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Burden of Hnsari will decrease

हंसारी का घटेगा बोझ

Fri, 05 Jun 2015 01:28 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगर के सूती मिल और उन्नाव गेट सब स्टेशन को बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी बिजली घर से 33 केवी लाइन के जरिए जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार को इस लाइन को टेस्टिंग की गई। हालांकि, टेस्टिंग में कुछ फाल्ट सामने आए हैं, जिनको दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद जताई गई है कि अगले एक हफ्ते में इस लाइन में करंट दौड़ने लगेगा। हंसारी पावर हाउस से दो सब स्टेशनों के हटने से यहां का बोझ कम हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी हंसारी पावर हाउस से आने वाली 33 केवी की एक ही लाइन से सीपरी बाजार, सूती मिल और पंचवटी उन्नाव गेट तीनों सब स्टेशनों एक साथ चलाया जाता है। इस लाइन में फाल्ट आने पर एक साथ तीनों सब स्टेशनों की बिजली गुल हो जाती हैं। दूसरा लोड अधिक होने के कारण अक्सर ओवर लोडिंग की स्थिति में इस लाइन को बंद करना पड़ता है। विद्युत विभाग ने हंसारी पावर हाउस की ओवर लोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए सूती मिल व पंचवटी सब स्टेशन को दुनारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से जोड़ने की योजना तैयार की थी। इस लाइन में 278 खंभे लगाए गए हैं। विभाग के माध्यमिक कार्य खंड ने इस लाइन को बनाने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस लाइन की टेस्टिंग का काम किया गया है। हालांकि, टेस्टिंग के उपरांत कुछ फाल्ट सामने आए हैं। इनको दुरुस्त करने काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक कार्य खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि नई लाइन की टेस्टिंग अक्सर फाल्ट सामने आते हैं। इन फाल्टों को दूर करने काम शुरू कर दिया गया है। अगले हफ्ते तक लाइन को चार्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed