फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand's largest industrial city will have hotels, from multiplexes to townships

Jhansi News: बुंदेलखंड के सबसे बड़े औद्योगिक शहर में होंगे होटल, मल्टीप्लेक्स से लेकर टाउनशिप तक

Sun, 07 Jan 2024 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's largest industrial city will have hotels, from multiplexes to townships
झांसी। बुंदेलखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) बेहद खूबसूरत और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां पर फैक्टरी, प्रोसेसिंग प्लांट तो लगेंगे ही होटल, रिसॉर्ट और मल्टीप्लेक्स से लेकर टाउनशिप तक बसाई जाएगी। विश्व की नामी कंपनी से बीडा का मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

नोएडा की तर्ज पर झांसी में 14284 हेक्टेयर जमीन पर बीडा विकसित होना है। सबसे पहले आठ गांवों की जमीन खरीदी जा रही है। 33 गांवों में बसने वाला ये औद्योगिक शहर बसने के बाद झांसी बुंदेलखंड की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाने लगेगा। शासन का फोकस है कि बीडा को विश्वस्तरीय शहर की तरह बसाया जाएगा। ऐसे में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। बीडा के अधिकारियों ने बताया कि उस कंपनी को इस शहर का मास्टर प्लान तैयार करने का जिम्मा सौंपा जाएगा, जिसने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी शहर का डिजाइन तैयार किया हो। मास्टर प्लान ऐसा होगा जिसमें फैक्टरी, अस्पताल, स्कूल, भूखंड, मल्टी स्टोरी सब अलग-अलग जगहों पर बनेंगे। यहां तक कि मल्टीप्लेक्स, होटल, रिसॉर्ट तक बनेंगे। ऐसे में बीडा को औद्योगिक से लेकर आवासीय शहर के रूप में तैयार किया जाएगा। मास्टर प्लान बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की भी मदद ली जाएगी। बीडा प्रशासन यहां पर सड़क, पानी समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उद्योग लगाने के लिए आवेदन करने वाली कंपनियां अपने स्तर से आधारभूत संरचना तैयार करेंगी।
विज्ञापन


ये यूनिटें शुरू हो सकतीं
.............................
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट
- मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
- सीमेंट फैक्टरी की यूनिट
- वेयर हाउस खुलेंगे
- सॉफ्ट टॉय बनाने की फैक्टरी
- सेरेमिक से बनने वाले उत्पाद की फैक्टरी

ये भी जानें
.............
- बीडा का मास्टर प्लान 2024 में तैयार हो जाएगा
- एक साल के भीतर जमीन खरीद ली जाएगी
- विश्व स्तरीय शहर की तरह बीडा को विकसित किया जाएगा।
- पर्यावरण के अनुकूल इस औद्योगिक शहर को तैयार कराया जाएगा।
- सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी।


वर्जन..
बीडा को विकसित करने के लिए सड़क बनाने से लेकर बिल्डिंग तक में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा। सौर ऊर्जा से लैस किया जाएगा। इंडस्ट्री 4.0 की तर्ज पर इसको विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।



बीडा में औद्योगिक के साथ-साथ आवासीय सुविधाएं भी मिलेंगी। यहां पर होटल, रिसॉर्ट, मल्टीप्लेक्स, अस्पताल, स्कूल से लेकर टाउनशिप तक होगी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से मास्टर प्लान तैयार होगा।
लालकृष्ण, विशेष कार्यकारी अधिकारी, बीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed