फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand's first private industrial park to be built in Digara

Jhansi News: दिगारा में बनेगा बुंदेलखंड का पहला निजी औद्योगिक पार्क

Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's first private industrial park to be built in Digara
उद्योगों को दी जाएगी इकाई लगाने के लिए जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी-कानपुर हाईवे से सटे दिगारा में बनने जा रहा है। साढ़े दस एकड़ जमीन पर यह विकसित किया जाएगा। जिला स्तरीय समिति ने पार्क के निर्माण की सहमति दे दी है। इसमें उद्योगों को इकाई स्थापना के लिए जगह आवंटित की जाएगी।
झांसी में निवेश के दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के 170 प्रस्ताव आ चुके हैं। अपने उद्यम स्थापित करने के लिए अब उद्यमियों को जमीन की आवश्यकता है। इसे पूरा करने के लिए शासन के निर्देश पर निजी औद्योगिक पार्क भी विकसित किए जाने हैं। इसी के तहत झांसी में बुंदेलखंड का पहला निजी औद्योगिक पार्क झांसी-कानपुर हाईवे पर दिगारा में विकसित किया जा रहा है। 50 फुट चौड़ी सड़क पर यह 10.5 एकड़ के क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। उद्योग विभाग की जिला स्तरीय समिति ने इसकी सहमति भी दे दी है। साथ ही इसका प्रस्ताव उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग की ओर से निजी औद्योगिक पार्क योजना शुरू की गई है। यह न्यूनतम 10 एकड़ जमीन पर विकसित किए जा सकते हैं। पार्क में बाउंड्रीवाल, आंतरिक सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं भी विकसित करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर हाईवे से सटे दिगारा में 10.5 एकड़ जमीन पर निजी औद्योगिक पार्क बनने जा रहा है। जिला स्तरीय समिति ने इसकी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही निदेशालय से भी मंजूरी मिल जाएगी।
- मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed