{"_id":"65b6c1678f0f8c3e4606c864","slug":"bundelkhands-first-four-star-hotel-to-be-built-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-252827-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का पहला चार सितारा होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में बनेगा बुंदेलखंड का पहला चार सितारा होटल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। औद्योगिक हलचल के बीच होटल व्यवसाय की देश की एक नामचीन कंपनी ने झांसी की ओर रुख किया है। कंपनी यहां बुंदेलखंड का पहला चार सितारा होटल बनाने जा रहा है। इसके लिए कंपनी की ओर से एमओयू कर सरकार के साथ करार कर लिया गया है। साथ ही होटल के निर्माण के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को विकसित करने की कवायद तेजी से जारी है। बीडा के रूप में सरकार झांसी में नोएडा से भी बढ़ा औद्योगिक शहर बसाने जा रही है। सरकार की इस पहल का असर भी अब नजर आने लगा है। होटल व्यवसाय क्षेत्र की नामचीन कंपनी रेडिसन यहां चार सितारा होटल बनाने जा रही है। जबकि, अब तक उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के सातों जनपदों में इस स्तर का होटल नहीं है। यहां बनने वाले होटल में 100 कमरे होंगे। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। होटल के निर्माण पर कंपनी यहां 80 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी की ओर से एमओयू साइन किया जा चुका है। साथ ही होटल के लिए जमीन भी चिह्नित कर ली गई है।
000000
प्रस्तावित एयरपोर्ट के पास बनेगा होटल
झांसी में एयरपोर्ट के निर्माण के लिए झांसी-कानपुर हाईवे के पास जमीन चिह्नित की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम द्वारा प्रस्तावित जमीन का सर्वे कर लिया गया है। संभावना है कि जल्द एएआई की ओर से एयरपोर्ट निर्माण की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। चार सितारा होटल के लिए चिह्नित की गई जमीन भी झांसी-कानपुर हाईवे के पास ही है। कंपनी की ओर से होटल के लिए जमीन एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन के पास इसलिए ली गई है, ताकि हवाई जहाज से बाहर से आने वाले लोग आसानी से होटल पहुंच सकें।
विज्ञापन
000000
फोटो-- --
बीडा के निर्माण की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही पूरे देश के उद्यमियों का ध्यान झांसी की ओर आकर्षित हुआ है। इसी का नतीजा है कि एक कंपनी ने यहां चार सितारा होटल बनाने के लिए सरकार से करार किया है। होटल निर्माण की दिशा में कंपनी की ओर से तेजी से कार्यवाही की जा रही है। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग

फोटो