{"_id":"684f2d0fc0495b1ad30fe3b5","slug":"bundelkhand-was-the-leader-in-wheat-procurement-chitrakoot-was-first-and-jhansi-division-was-second-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-578144-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गेहूं खरीद में अव्वल रहा बुंदेलखंड, चित्रकूट पहले और झांसी मंडल दूसरे पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गेहूं खरीद में अव्वल रहा बुंदेलखंड, चित्रकूट पहले और झांसी मंडल दूसरे पायदान पर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गेहूं खरीद का रविवार को आखिरी दिन रहा। इस दौरान एक भी दाना नहीं खरीदा गया। इसके बावजूद गेहूं खरीद के मामले में बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, झांसी और जालौन ने प्रदेश के चार शीर्ष जिलों में अपनी जगह बनाई। लक्ष्य के सापेक्ष 100.27 प्रतिशत खरीद कर हमीरपुर पहले पायदान पर है। वहीं, महोबा 99.05 प्रतिशत के साथ दूसरे, 84.05 प्रतिशत के साथ झांसी तीसरे और 61.48 प्रतिशत खरीद के साथ जालौन चौथे स्थान पर है।
झांसी मंडल हर बार गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करने में पिछड़ जाता था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं रहा। 15 अप्रैल से मंडी में गेहूं की बंपर आवक शुरू हो गई और सरकार की तरफ से खोले गए केंद्रों पर खरीद होने लगी। झांसी मंडल को 1.48 लाख एमटी खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 12985 किसानों से मंडल में 60.39 प्रतिशत खरीद हुई यानी कि कुल 88,774 एमटी खरीद हुई, जो पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल मंडल में 69539 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। इस हिसाब से इस साल पिछले साल के मुकाबले मंडल में 19235 एमटी गेहूं की अधिक खरीद हुई।
विज्ञापन
प्रदेश में बुंदेलखंड के चार जिलों ने अच्छी खरीद की है और किसानों का समय से भुगतान किया है। संतोष पटेल, डिप्टी आरएमओ