फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand students like bussiness studdy

व्यावसायिक कोर्स कर सपनों को साकार करना चाहतीं बुंदेलखंड की छात्राएं

Tue, 29 Dec 2020 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand students like bussiness studdy
झांसी। उच्च शिक्षा की तरफ बुंदेलखंड की छात्राओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। खासकर व्यावसायिक कोर्सों में छात्राओं के प्रवेश काफी बढ़े हैं। परास्नातक में इस बार भी छात्रों की तुलना में छात्राओं ने ज्यादा प्रवेश लिए हैं। वे खुद अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्राएं ही नहीं, परिजन भी उन्हें पैरों पर खड़ा देखना चाहते हैं। इसीलिए पिछले कुछ समय में पढ़ाई लिखाई में छात्राएं छात्रों से आगे निकल रही हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परास्नातक के पचास से अधिक कोर्स संचालित हैं। यहां पर बुंदेलखंड के अलावा पश्चिमी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कोरोना वायरस के चलते स्थानीय छात्र-छात्राएं बाहर पढ़ाई के लिए नहीं जाना चाहते हैं, इस कारण प्रवेश प्रतिशत भी 20 फीसदी तक बढ़ा है। आंकड़ों पर गौर करें तो छात्रों की तुलना में छात्राओं ने परास्नातक के व्यावसायिक कोर्सों में ज्यादा प्रवेश लिया है। खासकर एमएड, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जूलोजी, एमएससी बॉटनी, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी बायोटेक, एमए-एमएससी मैथ आदि कोर्सों में छात्राओं ने छात्रों से ज्यादा प्रवेश लिए हैं। वहीं, एमबीए, एलएलएम कोर्स में भी छात्राओं का रुझान बढ़ा है। आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि बुंदेलखंड की छात्राएं भी अब खुद को घरेलू कामकाज तक ही सीमित नहीं रखना चाहते हैं। वो भी अपने पंखों को उड़ान देने में लगी हुई हैं। नाम रोशन कर परिजनों के साथ-साथ बुंदेलखंड को भी एक अलग पहचान देना चाहती हैं।
विज्ञापन

प्रमुख कोर्स छात्र छात्राएं
एमएड 142 179
एमएससी केमिस्ट्री 75 113
एमएससी जूलोजी 49 119
एलएलएम 34 27
एमबीए 25 16
एमएससी बॉटनी 23 136
एमएससी फॉरेंसिक साइंस 15 25
एमएससी बायोटेक 12 21
एमकॉम फाइनेंस 9 19
एमए-एमएससी मैथ 7 25
एमलिब 6 16
एमएससी होम साइंस 0 9
बुंदेलखंड की छात्राएं अपनी मेहनत के बलबूते नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं। अब यहां की तस्वीर बदल रही है। उच्च शिक्षा के प्रति छात्राओं का रुझान पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। छात्राएं ही नहीं परिजन भी उन्हें व्यावसायिक कोर्स कर खुद के पैरों पर खड़ा देखना चाहते हैं। इस साल भी परास्नातक स्तर पर व्यावसायिक कोर्स जैसे एमएड, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जूलोजी, एमएससी बॉटनी आदि में छात्रों से ज्यादा छात्राओं ने प्रवेश लिए हैं। - प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलपति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed