फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand's first space museum to be built in Laxmibai Park

लक्ष्मीबाई पार्क में बनेगा बुंदेलखंड का पहला स्पेस म्यूजियम

Sat, 08 Jan 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's first space museum to be built in Laxmibai Park
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में बुंदेलखंड का पहला स्पेस म्यूजियम (तारा मंडल) बनाया जाएगा। शनिवार को इसका भूमि पूजन होगा। निगम अफसरों के मुताबिक तारामंडल में म्यूजियम के अलावा दूसरे ग्रहों के बारे में समझाने एवं उनके बारे में बताने के लिए लेजर तकनीक पर आधारित तीस मिनट का शो भी आयोजित होगा। ऑडिटोरियम में एक साथ सौ लोग इसे देख सकेंगे। कार्यदायी संस्था पैन इंटल के जरिए इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सौरमंडल के रहस्यों से परिचित कराने के लिए झांसी में आधुनिक तकनीक से लैस तारामंडल का निर्माण होगा। बुंदेलखंड का यह पहला तारामंडल है। करीब 25 करोड़ की लागत से यह तैयार होगा। अभी यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर जैसे बड़े शहरों में ही यह तारामंडल हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए तारामंडल के साथ ही स्पेस म्यूजियम भी बनाया जाएगा। ऑडिटोरियम आधुनिक लाइन एवं सांउड तकनीक से लैस होगा। तारामंडल में आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपकरणों का भी इस्तेमाल होगा। अधिकारियों का कहना है कि ऑडिटोरियम पूरी तरह वातानुकूलित होगा। अंदर थ्री-डी क्षमता के दृश्य उत्पन्न होंगे। इसके माध्यम से ग्र्रह-नक्षत्रों को करीब से महसूस किया जा सकेगा। यह अपनी तरह का अनोखा तारामंडल होगा। ऑडिटोरियम के साथ ही यहां म्यूजियम बनाया जाएगा। म्यूजियम में ग्रह-नक्षत्रों के मॉडल लगाए जाने के साथ ही उनके बारे में विस्तृत विवरण भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूली बच्चों के लिए यह विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह प्रोजेक्ट बोर्ड से स्वीकृत हो गया है। कार्य शनिवार से आरंभ करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था पांच साल तक इसका रखरखाव करेगी। इसका निर्माण करीब एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश राय , नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed