{"_id":"57d999224f1c1b3c3dd4764f","slug":"bundelkhand-political-boom-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में आज से शुरू होगा सियासी उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में आज से शुरू होगा सियासी उफान
Jhansi
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में आज से शुरू होगा सियासी उफान
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
आगामी विधानसभा चुनाव का सियासी उफान आज से बुंदेलखंड में शुरू हो जाएगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज चित्रकूट में खाट सभा कर चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। वह 17 सितंबर की रात में झांसी आएंगे और 18 को यहां उनका कार्यक्रम होगा। चुनाव से पहले पार्टी झांसी में बड़ा रोड शो करेगी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुंदेलखंड में भगवान कामतानाथ के दर्शन कर खाट सभा करेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में पार्टी ने बुंदेलखंड के विकास के लिए सात हजार करोड़ रुपये का बुंदेलखंड पैकेज दिया था। यह पैकेज राहुल गांधी के सहयोग से ही बुंदेलखंडवासियों को मिला था। कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी से यहां के लोगों का जुड़ाव है। बुंदेलखंड के महत्व को समझते हुए ही कांग्रेस से सांसद बनने पर पार्टी ने प्रदीप जैन आदित्य को केंद्रीय मंत्री का दर्जा भी दिया था।
एक बार फिर विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस बार राहुल गांधी की खाट सभा आयोजित कर किसानों को मुआवजा का मुद्दा उछाला है। राहुल गांधी खाट सभा में किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर रहे हैं। देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले राहुल गांधी 15 सितंबर को चित्रकूट का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
भगवान कामता नाथ के दर्शन कर वह खाट सभा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह 16 सितंबर को बांदा और महोबा में खाट सभा करेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद वह 17 सितंबर की शाम छह बजे मऊरानीपुर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि में झांसी पहुंचकर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। 18 सितंबर को सुबह दस बजे से वह रोड शो करेंगे। इस दौरान किसानों का मुद्दा उठाएंगे। वह यहां से जालौन जाएंगे, जहां वह 18 को खाट सभा करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि राहुल गांधी की खाट सभा और रोड शो को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।