{"_id":"5c364cebbdec2256d8789117","slug":"bundelkhand-lok-sangeet-see-in-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में दिखेगा बुंदेलखंड का लोक नृत्य संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में दिखेगा बुंदेलखंड का लोक नृत्य संगीत
Thu, 10 Jan 2019 01:05 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
lok nratya
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के कुंभ मेले में देश - विदेश के सैलानी और श्रद्धालु बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृति से सीधे रूबरू होंगे। बुंदेली लोक कलाकार राई नृत्य, सेरा नृत्य, आल्हा गायन और पाई डंडा नृत्य को कुंभ के मुख्य सांस्कृतिक मंच से प्रस्तुत करेंगे।
प्रयागराज में कुंभ मेला 10 जनवरी से शुरू हो जाएगा। जबकि मुख्य पर्व स्नान 14 जनवरी से है। इसमें देश-विदेश के पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालु और सैलानियों के आने की संभावना है, जो पवित्र संगम में स्नान करेंगे। यह सैलानी भारत और उत्तर प्रदेश की कला संस्कृति को जानें, इसके लिए कुंभ के संगम तट स्थित अरैल में चलो मन गंगा यमुना तीर मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें झांसी मंडल के ललितपुर से बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंडल के दीपक पांडेय, सुधा पांडेय, माया, स्वाति, नंदिनी आदि का दल राई, सेरा नृत्य प्रस्तुत करेगा।
महोबा के रामचरण यादव व उनके साथ दीवारी नृत्य, पाई डंडा नृत्य, सागर के अरविंद यादव व उनके साथी बधाई नृत्य, मनीष यादव व उनके साथी बरेदी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। जिन्हें कुंभ के सैलानी व श्रद्धालुओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी आदि भी देखेंगे। भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण मोहन द्विवेदी के मुताबिक बुंदेलखंड के पचास कलाकार अपने फन को 10 से 13 जनवरी तक प्रस्तुत करेंगे। स्नान पर्व तिथियों पर कार्यक्रम नहीं होंगे।