{"_id":"60c65f108ebc3e59b5120e87","slug":"bundelkhand-ki-9-seto-pr-aghle-mahine-prtyashi-ghosit-ke-deli-congress-jhansi-news-jhs197047377","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड की नौ सीटों पर अगले महीने प्रत्याशी घोषित कर देगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड की नौ सीटों पर अगले महीने प्रत्याशी घोषित कर देगी कांग्रेस
विज्ञापन

प्रशांत शर्मा
झांसी। बुंदेलखंड की आधी सीटों पर 15 जुलाई तक कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन कर लेगी। 19 में से नौ सीटों पर मौखिक रूप से प्रत्याशियों को जानकारी भी दे दी जाएगी। वहीं, 15 अगस्त तक लगभग सभी सीटों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। झांसी और ललितपुर में शहर सीट पर कांग्रेस की खास नजर है। पार्टी इन सीटों पर खुद को मजबूत मान रही है।
कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी फतह करने के मद्देनजर प्रदेश में ही डेरा डाल लिया है। पार्टी की नजर बुंदेलखंड पर भी है। यहां से पार्टी ने राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश संगठन में पदाधिकारी बनाए हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनावों के बात करें तो बुंदेलखंड की जनता ने सपा, बसपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी सिरे से नकार दिया। यहां पर भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी की कोई सीट नहीं है। इस बार कांग्रेस पार्टी एक या उससे अधिक बार जीतीं या कड़ी टक्कर देने वाली सीटों पर सीधी नजर बनाए हुए है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बुंदेलखंड की 19 में से नौ सीटों पर पार्टी अपना जनाधार काफी मजबूत मानते हुए इन्हें जीतने में पूरी ताकत झोकने को तैयार है। इन नौ सीटों पर पार्टी मौखिक रूप से 15 जुलाई तक प्रत्याशी तय कर देगी। इसकी सूचना प्रत्याशी को देकर चुनाव तैयारियों में जुट जाने के निर्देश आलाकमान की तरफ से दिए जाएंगे। वहीं, पार्टी दो निजी एजेंसियों से सर्वे भी करा रही है। एजेंसियों का सर्वे एक से डेढ़ महीने में पूरा होने की उम्मीद है। 15 अगस्त तक तो कांग्रेस की तरफ से पूरे प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी करने की उम्मीद है। ताकि, प्रत्याशियों को जनसंपर्क और चुनाव तैयारियों में पूरा समय मिल जाए।
इन सीटों पर पार्टी मान रही खुद को मजबूत, सबसे पहले तय होंगे उम्मीदवार
झांसी जिले में सदर, गरौठा, ललितपुर जिले में सदर सीट, उरई, कालपी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में शहर सीट पर कांग्रेस खुद को मजबूत मान रही है।
झांसी में इन समीकरणों पर पार्टी कर रही विचार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक झांसी में सवर्ण प्रत्याशी पर पार्टी दांव लगा सकती है। इसमें शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, राष्ट्रीय, प्रदेश कमेटी में शामिल पदाधिकारी का नाम तेजी से चर्चाओं में है। इसके अलावा यहां पर ओबीसी और अल्पसंख्यक भी दावेदार हैं। वहीं, गरौठा में ओबीसी प्रत्याशी या फिर ब्राह्मण प्रत्याशी पार्टी उतार सकती है। मऊरानीपुर सीट से दो से अधिक बार पार्षद का चुनाव जीत चुके पदाधिकारी का नाम सुर्खियों में है। बबीना को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
वर्जन..
इस बार जनता की पहली पसंद कांग्रेस है। पार्टी भी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए अधिक समय देगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्तर पर समीक्षा जारी है। संभावना है कि जुलाई तक झांसी में कुछ सीटों पर टिकट की मौखिक घोषणा करते हुए प्रत्याशी को इसकी जानकारी दे दी जाए। - अरविंद वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस।
बुंदेलखंड की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस मजबूत है। संगठन को और मजबूत करने, कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। पार्टी इस बार किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी की तरफ से विस्तृत समीक्षा कर ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जुलाई माह में झांसी और बुंदेलखंड में शामिल आसपास के जिलों की कई सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए जाएंगे। - प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री।