{"_id":"65c15524d76f4c1c2d0fbcc0","slug":"bundelkhand-kept-in-mind-in-the-budget-got-425-crores-in-development-fund-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-257694-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बजट में बुंदेलखंड का रखा ध्यान, विकास निधि में मिले 425 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बजट में बुंदेलखंड का रखा ध्यान, विकास निधि में मिले 425 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश सरकार के बजट में बुंदेलखंड का भी ध्यान रखा गया है। विकास निधि के लिए 425 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके तहत सड़क, पानी और बिजली समेत मूलभूत जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
बुंदेलखंड के जिलों में क्षेत्रीय विषमताओं, पिछड़ेपन को कम करने, संतुलित विकास के लिए बुंदेलखंड विकास निधि की अलग से व्यवस्था की गई है। इसके तहत सरकार हर साल बजट देती है। बुंदेलखंड विकास निधि से विकास कार्य कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रस्ताव देते हैं। संबंधित विभाग प्रस्तावों के आधार पर ही काम कराता है। सोमवार को प्रदेश सरकार के बजट में 425 करोड़ रुपये बुंदेलखंड विकास निधि में जारी किए गए हैं। बुंदेलखंड में सात जिले हैं। ऐसे में इस निधि से झांसी जनपद को कम से कम 60 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि निधि के जरिए पहले भी क्षेत्र में काफी काम कराया गया है। अब फिर से गांवों के संपर्क मार्ग, नाली और बिजली समेत कई कार्य कराए जा सकेंगे। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का कहना है कि बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए विकास निधि अहम साबित हो रही है। इस बार भी बजट मिलने से काफी विकास कार्य कराए जा सकेंगे।