फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand is becoming suitable for industries: Ashish

उद्योगों के लिए मुफीद बन रहा बुंदेलखंड: आशीष

Wed, 29 Jul 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 29 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand is becoming suitable for industries: Ashish
झांसी। बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान बुंदेलखंड में उद्योगों के विकास पर विस्तार से परिचर्चा हुई। सीआईआई (मध्य प्रदेश) अध्यक्ष आशीष वैश्य ने कहा कि बुंदेलखंड में तेजी से उद्योगों को बढ़ाने का वातावरण तैयार हो रहा है। आने वाले समय में सबसे अधिक उद्योग बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थापित होने की संभावना है। उनकी भी यहां उद्योग स्थापित करने में दिलचस्पी है। इंडो अमेरिकन बिजनेस चैंबर के उत्तर भारत के अध्यक्ष पवनेश पांडेय ने बुंदेलखंड को अंतरराष्ट्रीय व्यापार आकर्षित करने की क्षमता वाला बताया। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने उद्यमियों से आगे आते हुए उद्योग स्थापित करने का प्रयास करने की अपील की। चैंबर अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को उद्योग स्थापित करने के लिए शानदार अवसर बताया। इस अवसर पर विजय गुप्ता, राजीव खंडेलवाल, संजय अरोरा, संजय राय, रमेश अग्रवाल, निलय जैन समेत अन्य मौजूद रहे। स्वागत संयुक्त सचिव अमित सिंह एवं धन्यवाद पवन सरावगी ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed