फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand gave everything to BJP, but got nothing, people will clean up: Akhilesh

बुंदेलखंड ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन मिला कुछ नहीं, सूपड़ा साफ करेगी जनता: अखिलेश

Fri, 03 Dec 2021 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand gave everything to BJP, but got nothing, people will clean up: Akhilesh
समाजवादी विजय यात्रा लेकर झांसी आए ‌अखिलेश यादव ने जेल चौराहे पर जनता को संबोधित किया। अमर उजाला
झांसी। समाजवादी विजय यात्रा लेकर झांसी आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। अब क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। जनता आगामी चुनाव में बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। यात्रा को मिलने वाला जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे रहा है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने रोड शो किया। इस दरम्यान बड़ागांव, चिरगांव व मोंठ में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा को दी थीं। इसके बाद लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा को जिताया। लेकिन, बदले में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। न नौजवानों को रोजगार मिल पाया और न ही किसानों को खाद। यहां तक कि समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि झांसी की जनता से मुख्यमंत्री ने यहां मेट्रो ट्रेन चलाने तथा झांसी को सीधा दिल्ली से जोड़ने का वादा किया था, लेकिन ये किया नहीं गया। किसानों की आय आधी रह गई है, जबकि महंगाई दोगुनी हो गई है। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में नागरिकों के सीने पर गोली मारी थी, लेकिन भाजपा ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बुलडोजर चलाया, अब जनता अपना बुलडोजर चलाकर भाजपा का सफाया कर देगी। प्रदेश का आलम ये है कि एक आईपीएस दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। गोरखपुर में पुलिस ने व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। कस्टोडियन डेथ के मामले में देश में यूपी सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की यात्रा को हर जगह अपार जन समर्थन मिल रहा है, जिससे स्पष्ट है कि अगले चुनाव में प्रदेश में बड़ा बदलाव होने वाला है। जनता मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed