फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand festival begins with Kalash Yatra in Bageshwar Dham

Jhansi News: बागेश्वर धाम में कलश यात्रा के साथ बुंदेलखंड महोत्सव का आगाज

Thu, 20 Feb 2025 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand festival begins with Kalash Yatra in Bageshwar Dham

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। छतरपुर स्थित सिद्धतीर्थ बागेश्वर धाम में कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और जयकारे लगाए। 22 से 25 तक दीदी मां के प्रवचन एवं श्री अन्नपूर्णा महायज्ञ शुरू होगा।



सिद्ध माता मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई, जो सभी मंदिरों से होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। ढोल नगाड़े तथा बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिला श्रद्धालु कलश ली थीं। सिर पर पुराण रखकर यजमान और पंडित चल रहे थे। युवा श्रद्धालु भगवा ध्वज लहरा रहे थे। कलशयात्रा में देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन


बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की माताजी ने कलश यात्रा और पुराणों की आरती की। मौके पर यज्ञ पुरोहित राजा पांडेय, धीरू महाराज आदि शामिल रहे। वहीं, विहिप पदाधिकारियों और विधायकों ने बालाजी का आशीर्वाद लिया। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद पांडेय, क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पंवार, विभाग मंत्री प्रखर भट्ट, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज बुंदेला, विधायक रामेश्वर शर्मा, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बागेश्वर धाम में बालाजी से आशीर्वाद लिया। विधायकों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। पीठाधीश्वर ने विहिप के सभी पदाधिकारियों को कन्या विवाह का निमंत्रण दिया। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के बंटी समाधिया ने बताया कि आयोजन में देश और विदेश के शिष्य मंडल के सदस्य शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed