फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundeli sahitya India sanskriti mixture

बुंदेली साहित्य में भारत की संस्कृति का मिश्रण

Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bundeli sahitya India sanskriti mixture
झांसी। यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान कार्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की मां गिरिजा कुमार शर्मा द्वारा बुंदेली कहानियों का संग्रह ‘बुंदेली लोक कथाएं’ पुस्तक का विमोचन एवं साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के सब रजिस्ट्रार महेंद्र प्रताप अवस्थी भीष्म ने कहा कि बुंदेलखंड का साहित्य प्रेरणादायी है। यहां के साहित्य में पूरे भारत की संस्कृति का मिश्रण है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. महेश पांडेय ने कहा कि बुंदेली धरती साहित्यिक योगदान की धनी है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 31 विभूतियों को गिरिजा साहित्य सम्मान 2021 प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में खेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वरिष्ठ लीगल एडवाइजर गीतांजलि शर्मा, संस्कार भारती के राष्ट्रीय सह क्षेत्र प्रमुख नरेश चंद्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा, भरत राय, गिरिजा शंकर राय, संतोष कुमार पटेरिया, प्रशांत मिश्रा, डॉ. रमेश बाबू बुंदेला, डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, संध्या निगम, शमीम शेख, सुधा पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed