फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelas broke the record... 2.25 crore traveled in trains in six months

Jhansi News: बुंदेलों ने तोड़ा रिकाॅर्ड... छह महीने में सवा दो करोड़ ने किया ट्रेनों में सफर

Sun, 22 Oct 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bundelas broke the record... 2.25 crore traveled in trains in six months
- पिछले साल एक करोड़ यात्री ही ट्रेनों से गए थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रेन में सफर करने के मामले में बुंदेलों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते छह महीने (अप्रैल से सितंबर 2023) में झांसी मंडल से सवा दो करोड़ यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। इससे रेलवे को 476 करोड़ रुपये की कमाई भी हुई। रेल प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक छह महीने में सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली और मुंबई के बुक हुए। बुंदेलों ने सबसे ज्यादा यात्रा गर्मी की छुट्टियों और त्योहारी सीजन में की है। अब दशहरा और दिवाली पर भी ट्रेनों में यात्रियों की तादाद बढ़ेगी। इसे लेकर रेलवे ने कमर कस ली है।
झांसी मंडल से रोज 120 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। तीन साल पहले 2020 में कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इसके बाद 2021 में ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू हुआ, लेकिन अधिकांश ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करने की सुविधा नहीं थी। साल 2022 में ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर की सुविधा शुरू की गई, लेकिन ट्रेनों में भीड़ और अव्यवस्थाओं के चलते एक कराेड़ यात्रियों ने ट्रेनाें में यात्रा की। रेलवे प्रशासन ने पिछले साल यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए 1.96 करोड़ यात्रियों के सफर कराने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन 2023 में ट्रेनों में सफर करने के मामले में बुंदेलों ने सारे रिकॉर्डल ही तोड़ दिए। छह महीने में ही बुंदेलखंड के 2.14 करोड़ यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। इनमें सबसे ज्यादा 50 लाख यात्री दिल्ली और मुंबई की ओर सफर करने वाले रहे। वहीं सितंबर महीने में ही झांसी से 33 लाख यात्रियों ने ट्रेन में यात्रा की। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की तादाद बढ़ी है।
विज्ञापन

-----------------
हर महीने 1500 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
ट्रेनों में हर महीने 1500 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों से नौ करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दिवाली को लेकर रेल प्रशासन सतर्क
छह महीने में यात्रियों की रिकाॅर्ड तोड़ संख्या को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे प्रशासन को दिवाली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की खासी उम्मीद है। इसे लेकर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ काे सतर्क किया गया है। वहीं स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जा रही है। अधिकारियों ने दिवाली पर प्रतिदिन एक लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाया है।

--------------
वर्जन
झांसी मंडल में छह महीने में 2.14 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में सफर किया है। ट्रेनों की संख्या और रफ्तार बढ़ने से यात्री बढ़े हैं। आगे यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed