फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundekhand me congress ko majbut krne pr hoga manthan

बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने पर होगा मंथन

Mon, 05 Jul 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
bundekhand me congress ko majbut krne pr hoga manthan
बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने पर होगा मंथन
विज्ञापन

झांसी। कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सहित कई दिग्गज नेता ब्लॉक अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को संघ परिवार की सच्चाई से रूबरू कराएंगे। उनके निशाने पर सपा, भाजपा और बसपा भी रहेंगी।

विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूबे की सत्ता में पहुंचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पूरी तैयारी के साथ जुटा हैं। चुनावी रणनीति के अंतर्गत प्रदेश के सभी जोन की तरह बुंदेलखंड जोन में कांग्रेस पार्टी की 5 और 6 जुलाई को रक्सा स्थित राजपूत रिसोर्ट में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसकी मॉनिटरिंग सीधे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इस प्रशिक्षण शिविर में बुंदेलखंड के सभी सातों जिले के ब्लॉक अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 90 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा लेंगे। शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य करेंगे। शिविर दो सत्रों में चलेगा। प्रशिक्षण में नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी शासन की खूबियां बताई जाएंगीं। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, बुंदेलखंड के नेता पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, पूर्व मंत्री रंजीत सिंह जूदेव, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास सहित कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। 6 जुलाई को सुबह 6.30 बजे रानी महल से प्रभातफेरी निकलेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रभात फेरी सराफा बाजार, बड़ा बाजार, सुभाष गंज आदि क्षेत्रों से होते हुए सिंधी तिराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंचेगी। प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने बताया कि शिविर में देश भक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वहीं, रविवार को शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रदेश महासचिव राहुल राय, जिला अध्यक्ष भगवानदास कोरी, राजेंद्र शर्मा, जितेन भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed