फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion traders accused the police of negligence.

Jhansi News: सराफा कारोबारियों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders accused the police of negligence.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक सराफा व्यापारी के बैग से लगभग पांच करोड़ रुपये के सोने के जेवर और 15 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस की कथित लापरवाही से सराफा वेलफेयर एसोसिएशन में भारी आक्रोश है। एसोसिएशन ने झांसी के पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा।
यह घटना 28 अक्तूबर की शाम करीब 5:45 बजे हुई थी। सराफा व्यापारी कीरत सिंह अपने सहयोगी के साथ छतरपुर से झांसी जाने वाली बस से मऊरानीपुर तक आए थे। आरोप है कि बस में रखे उनके दो बैग अज्ञात चोरों ने गायब कर दिए। इन बैगों में लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य के सोने के जेवर और 15 लाख रुपये नकदी रखी थी। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित व्यापारी और सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी पूरी रात पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टालमटोल करती रही।
विज्ञापन

सराफा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें उल्लेख किया गया है कि पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट में इतनी बड़ी रकम और माल का उल्लेख न करने का तर्क दिया। एसोसिएशन ने इसे न्याय प्रक्रिया को बाधित करने और अपराधियों को शह देने जैसा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से न केवल पीड़ित व्यापारी, बल्कि पूरे सराफा जगत में असुरक्षा और भय का माहौल व्याप्त है। एसोसिएशन ने घटना स्थल से लेकर आसपास के रूट के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की है। उन्होंने एक विशेष टीम गठित करके चोरी हुए माल की जल्द बरामदगी की भी मांग की। सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिलाटिया, अनिल कुमार सोनी, महामंत्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल, चरन सिंह अग्रवाल, अखिलेश सेठ, दीपक मोदी, हरि सोनी, जीवनदास सहित तमाम सराफा व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed