फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bullion market recovered from Corona, traders are giving benefit of discount

कोरोना से उबरा सराफा बाजार, कारोबारी दे रहे छूट का लाभ

Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bullion market recovered from Corona, traders are giving benefit of discount
झांसी। कोरोना से राहत मिलने के बाद व्यापार धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। सहालग और त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है। बीते दो साल से कोरोना के चलते नुकसान झेल रहे सराफा कारोबार में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सराफा कारोबारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए तमाम योजनाएं और नई पहल की हैं। सहालग को देखते हुए नई-नई डिजाइन के आभूषण बाजार में मौजूद हैं। इसके साथ ही हॉलमार्क लगी ज्वैलरी के साथ सोेने-चांदी की शुद्धता की गारंटी दी जा रही है। इसके चलते ग्राहकों को भविष्य में आभूषण की पूरी कीमत मिल सकेगी। वहीं ग्राहकों को छूट भी मिल रही है। अमर उजाला उदय अभियान के तहत शहर के ऐसे सराफा कारोबारियों की जानकारी आप तक पहुंचा रहा है, जहां से आप नई डिजाइन और शुद्धता युक्त आभूषण खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

हीरा जड़ित आभूषण खरीदने पर मिल रही छूट
सदर बाजार स्थित पीसी ज्वैलर्स के मैनेजर अमित गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां हीरे जड़ित आभूषण की खरीद पर छूट मिल रही है। दो लाख से कम कीमत के आभूषण पर 20 फीसदी और दो लाख से अधिक आभूषण पर 25 फीसदी की छूट का लाभ लिया जा सकता है। ग्राहक भुगतान कैश, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन भी कर सकते हैं। मासिक बचत योजना के सदस्य बनकर केवल 10 मासिक किस्तों में अपना भुगतान कर सकते हैं और अतिरिक्त लाभ के साथ कोई मनपसंद आभूषण खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

आभूषण बनवाने पर भी 30 फीसदी का डिस्काउंट
सदर बाजार स्थित एसएजे गोल्ड एंड डायमंड के संचालक इंजी. अंकित गुप्ता ने बताया कि उनके यहां पर ब्राइडल कलेक्शन महोत्सव चल रहा है। जिसमें एंटीक और टर्की कलेक्शन की ज्वैलरी की बनवाई पर 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा डायमंड आभूषण बनवाने पर 45 फीसदी की सीधी छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शुद्ध सोने के सिक्के भी मिल रहे
सराफा बाजार जवाहर चौक स्थित श्री ओम ज्वैलर्स के संचालक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां पर 100 फीसदी शुद्ध सोने और चांदी के सिक्के मिलते हैं। इसके साथ ही हर आभूषण पर हॉलमार्क है। जिसके चलते ग्राहकों को सोने की शुद्धता के बारे में जानकारी रहती है। साथ ही भविष्य में भी पूरी कीमत मिलती है। इसके अलावा सोने-चांदी के बर्तन भी उपलब्ध हैं।
------------
हॉलमार्क ज्वैलरी की बड़ी रेंज
सराफा बाजार जवाहर चौक स्थित नव्या ज्वैलर्स के संचालक नीलेश सोनी बताते हैं कि उनके शोरूम पर डायमंड और गोल्ड की सर्टिफाइड और हॉलमार्क युक्त ज्वैलरी की बड़ी रेंज उचित दाम पर मौजूद है। सिल्वर ज्वैलरी में भी सभी तरह के बर्तन और आभूषण उपलब्ध हैं। सारे आभूषण हॉलमार्किंग है। आभूषण की बनवाई पर 25 फीसदी की छूट और हॉलमार्क 916 की ज्वैलरी बनवाने पर 30 फीसदी की छूट मिल रही है। इसके साथ ही थोक व्यापार भी किया जाता है।
--------------
35 साल से दे रहे शुद्ध सोने-चांदी के आभूषण
गंदीगर टपरा रोड स्थित लवली ज्वैलर्स के संचालक सुदेश सोनी ने बताया कि उनके यहां पर 35 वर्ष से ग्राहकों को शुद्ध सोने-चांदी के आभूषण दिए जा रहे हैं। हर आभूषण पर हॉलमार्किंग की सुविधा है। वैवाहिक ज्वैलरी की बड़ी शृंखला उपलब्ध है। आभूषण बनवाई पर 25 फीसदी की छूट मिल रही है।
---------------
उचित दाम पर मिल रही 18 और 22 कैरेट ज्वैलरी
जवाहर चौक स्थित पीएस ज्वैलर्स के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल बताते हैं कि लगभग 20 वर्षों से व्यवसाय किया जा रहा है। हमारे यहां पर 18 और 22 कैरेट की हॉलमार्क ज्वैलरी उचित दाम पर मिल रही है। इसके साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए तमाम योजनाएं हैं।
--------------
हॉलमार्क आभूषणों की विस्तृत रेंज
सराफा बाजार स्थित बुंदेलखंड ज्वैलर्स के संचालक प्रतीक वर्मा (लवी) ने बताया कि सोने-चांदी के साथ हीरे जड़ित आभूषण मिल रहे हैं। हॉलमार्क के आभूषणों की विस्तृत रेंज है। हॉलमार्क ज्वैलरी से ग्राहकों को भविष्य में काफी सहूलियत मिलेगी।
--------------
कुंदन और डायमंड के शुद्ध आभूषण
सदर बाजार स्थित मंजूषा ज्वैलर्स के संचालक जय जैन ने बताया कि उनके यहां हर तरह की ज्चैलरी मिल रही है। इसमें 18 और 22 कैरेट की हॉलमार्क ज्वैलरी शामिल है। इसके साथ ही डायमंड और कुंदन के आभूषण भी मिल रहे हैं।
-------------
ज्वैलरी बनवाने पर मिल रही विशेष छूट
सराफा बाजार स्थित मोदी ज्वैलर्स के संचालक जगदीश मोदी ने बताया कि हमारी 30 साल पुरानी दुकान है। जिसमें एंटीक और टर्की कलेक्शन की ज्वैलरी की बनवाई पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा डायमंड आभूषण बनवाने पर 40 फीसदी की सीधी छूट मिल रही है।

-----------
प्लेटिनम के आभूषणों की बड़ी रेंज
सदर बाजार स्थित जानकी ज्वैलर्स के संचालक अजय सोनी ने बताया कि हमारे यहां गोल्ड, डायमंड और प्लेटिनम के हॉलमार्क आभूषण मिल रहे हैं। इसके साथ ही कुंदन के आभूषणों की बड़ी शृंखला है। ग्राहकों को तमाम सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed