फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Budget of Rs 18 lakh released for out of school children

Jhansi News: आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए जारी हुआ 18 लाख का बजट

Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 18 lakh released for out of school children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन ने 18.5 लाख का बजट जारी किया है। जिसमें इन बच्चों के प्रशिक्षण, टीएलएम सामग्री, शिक्षकों का प्रशिक्षण आदि के लिए बजट जारी हुआ है।

जिले में इस बार 1380 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित किया गया है। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसमें विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार करने से लेकर, शिक्षकों के प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त पुस्तकें आदि के लिए बजट जारी किया गया है। 1380 आउट ऑफ स्कूल बच्चों में से 1175 प्राइमरी कक्षाओं के बच्चे हैं तो 298 उच्च प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे हैं। प्राथमिक कक्षाओं के 1175 बच्चों के लिए 6 किताबों के सेट के हिसाब से 1.59 लाख रुपये बजट और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के 298 बच्चों के लिए 8 पुस्तकों के सेट के लिए 1.28 लाख रुपये बजट जारी हुआ है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री के लिए अलग से 7.38 लाख रुपये का बजट दिया गया है। वहीं शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 8.33 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए नीलम यादव ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित किया गया है। इसके लिए शिक्षकों को शिक्षण सामग्री तैयार करना, प्रशिक्षण आदि दिया जाना है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed