{"_id":"601858aa8ebc3e333554c9a0","slug":"budget-for-ummeed-education-jhansi-news-jhs187492427","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद बढ़ी, मजबूत होगा शैक्षणिक ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद बढ़ी, मजबूत होगा शैक्षणिक ढांचा
विज्ञापन
झांसी। कोरोना से उभरे विपरीत हालातों के लिए बजट बूस्टर डोज का काम करेगा। बजट में जो घोषणाएं की गई हैं, उससे रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद बढ़ी है। इसके अलावा शैक्षणिक ढांचा को भी मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। अभियांत्रिकी समेत अन्य योजनाएं यदि परवान चढ़ जाती हैं तो निसंदेह इसका लाभ सीधे तौर पर युवाओं को होगा।
कोरोना वायरस के प्रसार व नियंत्रण की अनिश्चितता ने आर्थिक गतिविधि के पुनरुद्धार और श्रम बाजारों को बाधित किया है। नवंबर से बेरोजगारी 7.8 प्रतिशत के उच्च स्तर पर है, जिसमें युवा बेरोजगारी 20 फीसदी है। अब बजट से रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद है। - सलोनी पुरोहित, छात्रा।
एजूकेशन सेक्टर में कई घोषणाएं की गई हैं। देश में सौ सैनिक स्कूलों को खोलने की बात कही गई है। नई शिक्षा नीति की जरूरतों के अनुसार देश में 15 हजार स्कूलों को सुदृढ़ बनाया जाएगा। उनकी गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। - नितिन कुमार गुप्ता, छात्र।
विज्ञापन
नए बजट में अभियांत्रिकी से संबंध रखने वाले छात्र-छात्राओं को अनुसंधान में बढ़ाना मिलने के संकेत मिले हैं। हमारे भविष्य के साथ ही देश के भविष्य को बल मिलेगा और तकनीकी के क्षेत्र में नई क्रांति का आयाम तय होगा। - हर्ष सिंह, छात्र।
शोध के लिए निर्धारित किए गए बजट से शोधार्थियों की राह आसान होगी। शिक्षा के बाद एप्रेंटिसशिप, इंजीनियरिंग में स्नातक, डिप्लोमा होल्डर्स के लिए नेशनल एप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की योजना में सुधार से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। - उत्कर्ष गुप्ता, छात्र।
बजट काफी हद तक उद्योग व निवेश प्रिय रहा है। एमएसएमई में कंप्यूटर तकनीक के इस्तेमाल पर अधिक जोर दिया गया है। देश की सड़कों के विकास को बजट में काफी बड़ा स्थान दिया, इससे सीधा फायदा उद्योग को होगा। - जैनुल आब्दीन, छात्र।
शिक्षा, कौशल विकास के लिए बजट में अधिक धन आवंटन किया जाना चाहिए, जिससे देश का विकास सही तरीके से हो। क्योंकि, देश का भविष्य युवाओं के ही हाथ में है। जब शिक्षा और रोजगार का विकास होगा, तो उसके साथ-साथ देश का भी विकास होगा। - निशा, छात्रा।