{"_id":"6862e90ce799d44a920d9191","slug":"bu-you-can-apply-for-admission-in-ug-pg-till-15th-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-588277-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : यूजी-पीजी में दाखिले के लिए 15 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : यूजी-पीजी में दाखिले के लिए 15 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू कैंपस के सीधे प्रवेश और संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं, प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रमों के फार्म भरने की तारीख यथावत है।
बीयू कैंपस के जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा से दाखिला होता है, उनके आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इनकी प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को बीयू के परीक्षा भवन में होगी। वहीं, कैंपस से सीधे प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों में दाखिला के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून थी। उम्मीद से कम आवेदन आने की वजह से समर्थ पोर्टल टीम की सहमति से फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। वहीं, बीयू से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में दाखिला के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून थी। चूंकि समर्थ पोर्टल पर आवेदन किए जा रहे हैं, इसलिए सीटों की अपेक्षा बहुत कम आवेदन आए हैं। जिसको लेकर चिंतित बीयू प्रशासन ने उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा, जिस पर सोमवार को कुलपति ने 15 जुलाई तक फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि कैंपस के सीधे प्रवेश के पाठ्यक्रम एवं संबद्ध कॉलेजों में दाखिला के फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन