फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU will provide funding to start up, will also find investment

Jhansi News: स्टार्ट अप शुरू करने के लिए फंडिंग करेगा बीयू, निवेश भी ढूंढ कर लाएगा

Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
BU will provide funding to start up, will also find investment
पीएम उषा के तहत विश्वविद्यालय कैंपस में बनेगा बिजनेस इनोवेशन पार्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अब स्टार्ट अप शुरू करने के लिए लोगों को फंडिंग करेगा। इससे पहले विशेषज्ञों से प्रशिक्षण भी दिलवाएगा। स्टार्ट अप को बड़े स्तर पर शुरू कराने के लिए निवेशक भी ढूंढकर लाएगा। ऐसा बीयू कैंपस में बिजनेस इनोवेशन पार्क बनने के बाद संभव हो सकेगा।
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। इसके तहत बीयू में कई प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। इसी में बिजनेस इनोवेशन पार्क भी शामिल है। इसके लिए कैंपस में बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें वर्कशॉप, सेमिनार, कांफ्रेंस हॉल बनाया जाएगा। साथ ही आइडिया लैब भी होगी, जिसमें कंप्यूटर और प्रोजेक्टर होंगे। बीयू की आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. यशोधरा शर्मा ने बताया कि बिजनेस इनोवेशन पार्क लोगों के नवाचार, प्रोजेक्ट को उद्यम के रूप में स्थापित करने का माध्यम बनेगा। कंपनियों के सहयोग से स्टार्ट अप, तकनीक विकसित करने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। स्टार्टअप अथवा प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर अनुदान से फंड भी देंगे। हालांकि, इससे पहले ये पता कर लिया जाएगा कि स्टार्टअप या प्रोजेक्ट से कितने लोगों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र को क्या फायदा होगा। निवेशक भी ढूंढकर लाएंगे, जो स्टार्टअप या फिर प्रोजेक्ट में निवेश करें।
विज्ञापन


व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी होंगे शुरू
बीयू कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि बिजनेस इनोवेशन पार्क में व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। ताकि, छात्र-छात्राओं में उद्यमिता का विकास हो सके। कंपनियों में इंटर्नशिप भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed