फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU will be helpful in employment

रोजगार में मददगार बनेगा बीयू

Fri, 25 Sep 2015 11:59 PM IST
झांसी।
झांसी। Updated Fri, 25 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
BU will be helpful in employment

झांसी। छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस में रोजगार परक कोर्स चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए बीयू ने प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही यह कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


‘रूसा’ के बैचलर ऑफ वोकेशनल डिग्री प्रोग्राम के तहत यह कोर्स चलाए जाने हैं। कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में रिटेल मैनेजमेंट के अंतर्गत लेखन दक्षता, डेटा बेस मैनेजमेंट, कस्टमर रिलेशनशिप, टेक्सेशन, प्रोफेशनल एंड बिजनेस तथा लॉजिस्टटिक्स के अंतर्गत इंग्लिश, बिजनेस मैथमेटिक्स, आईटी बिजनेस, जनरल मैनेजमेंट, इनवेंटरी और सॉफ्टवेयर के अंतर्गत डेटा स्ट्रक्चर, कम्यूनिकेशन, सी-प्रोग्रामिंग, पीसी सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, डॉट नेट आदि सिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से कोर्स चलाने की अनुमति व अनुदान मांगा गया है। 

विज्ञापन



क्रेडिट भी कर सकते अर्जित 

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अगले सत्र से च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होना है, इसलिए यह कोर्स पढ़कर छात्र क्रेडिट भी अर्जित कर सकते हैं। तीन साल की पढ़ाई करने पर छात्र को बी-वोक की डिग्री के साथ 36 क्रेडिट, दो साल के एडवांस डिप्लोमा पर 24 क्रेडिट, एक साल के डिप्लोमा करने पर 16 क्रेडिट मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed