फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: UG-PG odd semester exams may be postponed, doubt on starting from 16th

बीयू : टल सकती हैं यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं, 16 से शुरू होने पर संशय

Fri, 13 Dec 2024 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
BU: UG-PG odd semester exams may be postponed, doubt on starting from 16th

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होनी थी लेकिन अब इस पर संशय के बादल छा गए हैं। परीक्षा की तिथि निर्धारित करने का अंतिम फैसला शुक्रवार शाम को कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। वहीं, परीक्षा विभाग ने भी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम बनाना शुरू कर दिया है।
बीयू की यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं परीक्षा शुरू होने में अब दो दिन ही रह गए हैं लेकिन अभी तक करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म नहीं भरा है, जिसकी वजह फीस जमा नहीं करना आदि हैं। कुलपति ने 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 दिसंबर कर दी थी। इन हालात के चलते परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू होने पर संशय पैदा हो गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि परीक्षाओं की तिथियों की आपत्तियां को निस्तारित करके संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि देखा जाएगा कि अंतिम तिथि की शाम तक कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। यदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर पाते हैं तो परीक्षा की तिथि बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed