फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU teams camped in 51 districts for B.Ed entrance exam

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बीयू की टीमों ने 51 जिलों में डाला डेरा

Sat, 08 Jun 2024 05:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
BU teams camped in 51 districts for B.Ed entrance exam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश में बनाए गए 470 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का रविवार को आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रदेश के 51 जिलों में डेरा डाल लिया है। साथ ही स्थानीय प्रशासन के साथ बैठकें कर परीक्षा को लेकर समन्वय स्थापित कर लिया गया है। वहीं, शुक्रवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लगातार दूसरी बार प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। परीक्षा नौ जून (रविवार) को दो पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के 2,23,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा राज्य के 51 जिलों में बनाए गए 470 केंद्रों पर होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से भेजी गईं 51 टीमों ने अपने-अपने आवंटित जनपदों में डेरा डाल लिया है। साथ ही परीक्षा को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित कर लिया गया है। यह टीमें परीक्षा संपन्न कराने के बाद ही वापस लौटेंगी। सभी अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने-अपने प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर लिए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अलग से एक कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इस कंट्रोल रूम के जरिये प्रदेश में बनाए गए सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां सुचारू रूप से जारी हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

00000000
नकलविहीन परीक्षा प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम
झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बीयू द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले के चार केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें 2037 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एआई के माध्यम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर लगाना अनिवार्य है। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल न हों, इसके लिए कक्ष निरीक्षक सख्ती बरतें। इसके अलावा डीएम ने अन्य दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डा. ऋषी सक्सेना, डा. कमलेश बिलगैयां, डीआईओएस राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed