फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Salary of SFS teachers increased as per seventh pay scale

बीयू: सातवें वेतनमान के हिसाब से एसएफएस शिक्षकों का वेतन बढ़ा

Tue, 12 Mar 2024 12:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
BU: Salary of SFS teachers increased as per seventh pay scale
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सातवें वेतनमान के हिसाब स्ववित्त पोषित योजना (एसएफएस) के तहत कार्यरत शिक्षकों की वेतन वृद्धि कर दी गई है। 12 हजार रुपये तक शिक्षकों का वेतन बढ़ गया है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर आचार्य पद पर नियुक्ति होने पर भी बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।
बीयू की वित्त समिति की बैठक का सोमवार को कार्य परिषद में अनुमोदन हुआ। वित्त अधिकारी वसी मोहम्मद ने बताया कि सातवें वेतनमान के हिसाब से एसएफएस शिक्षकाें की वेतनवृद्धि करने से साल में एक करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। अब तक एसएफएस में असिस्टेंट प्रोफेसर पद नियुक्ति होने पर 39,300 रुपये वेतन मिलता था। अब 44,900 रुपये मिलेंगे। इसी तरह, सह आचार्य पद पर नियुक्ति होने पर 75,000 की जगह 79,800 रुपये और आचार्य पद पर नियुक्ति होने पर 90 हजार की जगह 1,01,100 रुपये वेतन मिलेगा। वहीं, जिन शिक्षकों की सेवाएं तीन साल की हो गई हैं, उनका वेतन आठ प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इससे पहले एसएफएस कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाया जा चुका है। शिक्षक, कर्मचारियों को जुलाई की जुलाई में तीन प्रतिशत वेतनवृद्धि भी होगी।
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति पर शिक्षक, कर्मियों को मिलेगा पारितोषिक
20 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले एसएफएस शिक्षक, कर्मचारियों को अब पारितोषिक मिलेगा। वित्त अधिकारी ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक लाख, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को डेढ़ लाख और शिक्षक को दो लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, आईआईटी, जेईई, नीट की परीक्षा पास करने वाले एसएफएस कर्मचारियों के बच्चों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच करोड़ हुई बचत, 11.81 करोड़ घाटे का बजट पेश
झांसी। बीयू को वर्ष 2023-24 में 31 जनवरी तक 107.91 करोड़ आय हुई और 102.03 करोड़ व्यय रहा। ऐसे में 5.88 करोड़ की बचत हुई है। आगामी वर्ष 2024-25 में 201.30 आय और 213.11 करोड़ का व्यय का अनुमान है। ऐसे में 11.81 करोड़ घाटे का बजट प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed