{"_id":"613a6c978ebc3e847a374db4","slug":"bu-s-entrance-exam-will-be-held-on-17-at-six-centers-jhansi-news-jhs2039258114","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों पर 17 को होगी बीयू की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों पर 17 को होगी बीयू की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी है। 17 सितंबर को झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, ग्वालियर, छतरपुर और सागर स्थित केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा होगी। 10 सितंबर से बीयू की वेबसाइट से परीक्षार्थी प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित कोर्सों में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा जारी है। परीक्षा की तारीख 17 सितंबर घोषित की गई है। इसके लिए छह सेंटर बनाए गए हैं। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, प्रयागराज में ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज, लखनऊ में एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज, छतरपुर में राजकीय महाराजा पीजी कॉलेज, ग्वालियर में नागाजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, सागर में डॉ. एचएस गौर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा होगी। तीन पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11, दूसरी की दोपहर एक से तीन और तीसरी की शाम चार से छह बजे तक चलेगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।