फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Preparation to start four year course in UG course, decision will be taken today

बीयू : यूजी कोर्स में चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी, आज होगा तय

Wed, 05 Feb 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
BU: Preparation to start four year course in UG course, decision will be taken today

विज्ञापन
झांसी। बीयू शिक्षा सत्र 2025-26 से चार वर्षीय यूजी डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। जिसके पाठ्यक्रम पर बुधवार को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में मुहर लगेगी। बैठक के बाद बीयू प्रशासन अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करेगा तब कोर्स शुरू होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चलते अब बीयू शिक्षा सत्र 2025-26 से बीए, बीएससी व बीकॉम का चार वर्षीय यूजी कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन कोर्सों को शुरू करने के लिए बीयू ने 15 दिसंबर तक कैंपस में संचालित संस्थान व संबद्ध कॉलेजों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिसमें स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ शोध से संबंधित कई जानकारियां भी मांगी गई थी। इसमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को चौथे वर्ष (सातवें व आठवें सेमेस्टर) अपनी पसंद के आधार पर एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम, ऑनर्स डिग्री प्रोग्राम या ऑनर्स विद रिसर्च चुनना होगा। चार वर्षीय पाठ्यक्रम के बाद विद्यार्थी नेट की परीक्षा में बैठने का पात्र हो जाएगा। इन विद्यार्थियों के लिए पीजी एक वर्ष की होगी। एकेडमिक काउंसिल की मुहर के बाद बीयू इस दिशा में काम शुरू कर देगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed