फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu me av 10 aprail tk chalengi online cllash

बीयू में अब 10 अप्रैल तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Sat, 03 Apr 2021 08:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
bu me av 10 aprail tk chalengi online cllash
बीयू में शिक्षकों को पढ़ाने के लिए आना होगा। - फोटो : ???? ????
बीयू में अब 10 अप्रैल तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के चलते अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का फैसला लिया है। अभी यह व्यवस्था पांच से दस अप्रैल तक लागू की गई है। हालांकि, शिक्षकों को विश्वविद्यालय आना पड़ेगा। अपने विभाग से ही उन्हें ऑनलाइन क्लास लेनी होगी।

झांसी समेत देश-प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है। हाल ही में बरुआसागर के नवोदय विद्यालय में भी शिक्षक, छात्र समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे हड़कंप की स्थिति है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन न करने का फैसला लिया है। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने बताया कि पांच से दस अप्रैल तक सभी कोर्सों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। समय सारिणी के अनुसार सभी शिक्षक विभाग में उपस्थिति दर्ज कराएंगे और ऑनलाइन क्लास लेंगे। जो छात्र-छात्राएं होली के अवकाश के बाद विश्वविद्यालय आ गए हैं और छात्रावास में रह रहे हैं, वह ही हॉस्टलों में रह सकते हैं। जिन्हें आना बाकी है, उन्हें पहले कोरोना की जांच करानी होगी। निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही वह छात्रावास में प्रवेश पा सकते हैं। 12 अप्रैल से ऑफलाइन कक्षाएं पूर्व की भांति परीक्षा भवन में कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए संचालित की जाएंगी। जिन कोर्सों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं, उनका संचालन उनके विभाग में ही होगा। जिन वार्षिक कोर्सों की कक्षाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनके विभाग प्रमुखों को बची हुईं प्रयोगात्मक कक्षाएं व परीक्षाएं 30 अप्रैल तक हर दशा में पूर्ण करानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed