फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu ke aabasiye cumpus me kar me sandigd halat me mile yuvak or yuvti

बीयू के आवासीय कैंपस में कार में संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवती

Thu, 15 Apr 2021 09:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
bu ke aabasiye cumpus me kar me sandigd halat me mile yuvak or yuvti
बीयू के आवासीय कैंपस में कार में संदिग्ध हालात में मिले युवक-युवती
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में खड़ी कार पर संदेह जताते हुए सुरक्षा गार्डों ने प्रॉक्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर ने कार के ऊपर का कवर हटवाया तो अंदर युवक और युवती मिले। मामले की सूचना देकर दोनों के परिजनों को बुलाया गया। कार पर बीयू का स्टीकर भी लगा था। जांच की जा रही है कि कार किसी कर्मचारी की तो नहीं है।

बीयू के आवासीय परिसर में शिक्षक और कर्मचारियों की कार खड़ी रहती हैं। बुधवार को कार के नजदीक से गुजर रखे सुरक्षा गार्ड को कुछ हलचल महसूस हुई। गार्ड ने कार को गौर से देखा तो वह हिल रही थी। जबकि, कार पर कवर भी पड़ा हुआ था। यही नहीं, कार का एसी भी चालू था। मामले की सूचना विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। जब कार का कवर उतरवाया गया तो अंदर युवक और युवती मिले। दोनों से पूछताछ शुरू की गई और फिर परिजनों को मौके पर बुलाया गया। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कार पर बीयू का स्टीकर भी लगा हुआ था। ऐसे में जांच की जा रही है कि यह कार किसी स्टाफ की तो नहीं है। युवक एक कर्मचारी का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। जबकि, कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में गया है। ऐसे में कर्मचारी के आने पर पूछताछ की जाएगी। बाद में विस्तृत रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed