{"_id":"867766387b1f9df82abbac324895f789","slug":"bu-home-science-paper-in-english-when-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: होम साइंस का पेपर अंग्रेजी में आने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: होम साइंस का पेपर अंग्रेजी में आने पर हंगामा
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रविवार को पीएचडी का कॉमन इलेजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) में होम साइंस का पेपर अंग्रेजी में आ जाने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। इस पर करीब बीस मिनट तक परीक्षा बाधित रही। बाद में पेपर का हिंदी में अनुवाद कराने पर अभ्यर्थी शांत हुए।
गौरतलब है कि 41 विषयों में होने वाले पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 1478 अभ्यर्थियों ने सीईटी के लिए आवेदन किया था। रविवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 व दूसरी पाली की अपराह्न 3 से 5 बजे तक नवीन परीक्षा भवन में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान होम साइंस का अंग्रेजी में लिखा हुआ प्रश्न पत्र आ गया। यह देख हिंदी भाषी अभ्यर्थी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को हुई उन्होंने फौरन प्रश्नपत्र का हिंदी में अनुवाद कराने का फैसला लिया। हिंदी में अनुवाद कराने के बाद अभ्यर्थी शांत हो गए। हालांकि इससे करीब बीस मिनट तक परीक्षा में व्यवधान पड़ा। बाद में अभ्यर्थियों को बीस मिनट अतिरिक्त परीक्षा देने का समय दिया गया।
वहीं, परीक्षा में विभिन्न विषयों के 1287 अभ्यर्थियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 191 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र प्रभारी प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि कुछ अंग्रेजी शब्दों की प्रमाणित हिंदी शब्दावली नहीं है। इस कारण कुछ प्रश्न अंग्रेजी में आए, बाद में ट्रांसलेटर के जरिए छात्रों की समस्या का समाधान करवा दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले भी अंग्रेजी में आया पेपर
झांसी। यह पहला वाकया नहीं है, जब परीक्षा के दौरान अंग्रेजी में लिखा हुआ प्रश्नपत्र आया है। इससे पूर्व कोर्स वर्क खत्म होने के बाद हुई एक विषय की परीक्षा में भी अंग्रेजी में लिखा हुए पेपर आ गया था।