{"_id":"6773103526539e716202df3c","slug":"bu-examinations-in-colleges-from-today-controller-of-examination-said-be-careful-if-you-want-to-avoid-fine-of-rs-50-thousand-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-464170-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : काॅलेजों में परीक्षाएं आज से, परीक्षा नियंत्रक बोले 50 हजार के जुर्माने से बचना है तो बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : काॅलेजों में परीक्षाएं आज से, परीक्षा नियंत्रक बोले 50 हजार के जुर्माने से बचना है तो बरतें सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी की परीक्षाएं मंगलवार से तीन पारियों में शुरू होंगी। परीक्षा में 2.70 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा को सकुशल कराए जाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी 213 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। केंद्राध्यक्षों को कहा गया है कि पहली बार सख्त हिदायत के बाद भी परीक्षा में अनियमितता दोहराने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
बीयू से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय व पंचम) की परीक्षाएं 213 परीक्षा केंद्र पर आज से होगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि परीक्षाएं तीन पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:30 से अपराह्न 01:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षाएं अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
नोडल केंद्र से जिस पारी की परीक्षा हो रही है, उसी का पेपर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए जुलाई 2024 का नकल अध्यादेश भी विषम सेमेस्टर परीक्षाओं से लागू कर दिया है। कैंपस में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं कि यदि किसी केंद्र पर अनियमितता या गड़बड़ी मिलेगी तो पहली बार में तो सुधार की हिदायत दी जाएगी लेकिन दूसरी बार भी गड़बड़ी मिलती है तो 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, सभी महाविद्यालयों में सोमवार को परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण किया गया। परीक्षार्थियों से परीक्षा से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि जांच के बाद सभी समय पर अपनी सीट पर पहुंच सके।
विज्ञापन