फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU entry stop after that night eight o clock

Jhansi News: रात आठ बजे के बाद बीयू में बिना अनुमति आना-जाना बंद

Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
BU entry stop after that night eight o clock
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रात आठ बजे के बाद कोई भी व्यक्ति न तो बाहर जा सकेगा और न ही कैंपस में दाखिल हो सकेगा। हॉस्टल में रहने वाले छात्र को भी यदि कैंपस से बाहर जाना है तो वार्डन की अनुमति मिलने के बाद ही जा पाएगा।
विज्ञापन

बीयू में हुए बवाल के बाद अब बीयू प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे से विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार बंद करा दिया गया। हॉस्टल में बाहरी छात्र रहने के आरोप लगने के बाद बीयू प्रशासन ने ये फैसला लिया है कि कोई भी बाहर व्यक्ति अगर रात आठ बजे के बाद कैंपस में प्रवेश करेगा तो कुलपति, कुलसचिव या फिर मुख्य कुलानुशासक की अनुमति लेनी पड़ेगी। वहीं, हॉस्टल के छात्र को भी किसी जरूरी काम से बीयू कैंपस से बाहर जाना है तो हॉस्टल वार्डन की अनुमति जरूरी होगी। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से ही ये नियम लागू कर दिया गया है। वार्डन को भी अनुमति लेकर जाने वाले छात्रों का रिकॉर्ड बनाना होगा। ताकि, ये भी पता चल सके कि कौन सा छात्र महीने में कितनी बार बाहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed