फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU dikhsahant samaroh will be do five ferbury

पांच फरवरी को होगा बीयू का दीक्षांत समारोह

Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
BU dikhsahant samaroh will be do five ferbury
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह पांच फरवरी को होगा। राजभवन ने तारीख पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने डीन और विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही कमेटियाें का गठन कर जिम्मेदारियां तय कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का पिछला दीक्षांत समारोह सितंबर में हुआ था। इस साल मार्च में परीक्षाएं शुरू होने के 20 दिन बाद ही लॉकडाउन लग गया। ऐसे में परीक्षाएं बीच में ही स्थगित करनी पड़ गईं। सितंबर में परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। अब सभी विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। कुछ समय पहले राजभवन की तरफ से दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर पूछताछ की गई थी। राजभवन ने पूछा था कि अगर विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह कराना चाहता है तो रूपरेखा तैयार कर सूचित करें। अब बीयू प्रशासन की तरफ से एक से 15 फरवरी के बीच कभी भी दीक्षांत समारोह के आयोजन कराने की बात कही गई है। अब राजभवन से पांच फरवरी को दीक्षांत समारोह कराने पर मुहर लगा दी है। इस बार कोरोना वायरस के चलते पहले की तरह समारोह आयोजित नहीं होगा। मेधावियों को जरूर पदक लेने के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, अतिथि अपनी इच्छानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में भीड़भाड़ नहीं रहेगी। चुनिंदा लोगों को ही कन्वोकेशन ग्राउंड पर एंट्री मिलेगी। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने बताया कि एक-दो दिन में दीक्षांत समारोह को लेकर कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed